मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी: 32 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए अफसर

भोपाल- मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 32 अधिकारियों के तबादला एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में जिला पंचायतों, नगर निगमों, अपर कलेक्टर कार्यालयों तथा विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • सुश्री संजना जैन (अपर कलेक्टर, निवाड़ी) को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग बनाया गया।
  • श्री गजेन्द्र कुमार गोमे (सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली) को सीईओ जिला पंचायत सागर नियुक्त किया गया।
  • श्री अभिषेक चौधरी (सीईओ जिला पंचायत धार) को आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर बनाया गया।
  • श्री रवि निगम (आयुक्त नगर निगम ग्वालियर) को सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली पदस्थ किया गया।
  • श्री अभय कुमार देवल (सीईओ जिला पंचायत विदिशा) को अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल बनाया गया।
  • सुश्री ज्योति शर्मा (सीईओ जिला पंचायत देवास) को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया।
  • श्रीमती अंजली जोसेफ जॉनसन (सीईओ जिला पंचायत हरदा) को उप सचिव, लोक निर्माण विभाग बनाया गया।
  • श्री नवीन कुमार दुबे (सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़) को सीईओ जिला पंचायत देवास नियुक्त किया गया।
  • श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा (अपर कलेक्टर खंडवा) को सीईओ जिला पंचायत रीवा बनाया गया।
  • सुश्री काजल जावला (सीईओ जिला पंचायत बड़वानी) को अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल पदस्थ किया गया।
  • डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (सीईओ जिला पंचायत खण्डवा) को आयुक्त नगर निगम सतना एवं सीईओ स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • श्री अनिल कुमार डामोर (अपर कलेक्टर विदिशा) को उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया।
  • श्री अभिषेक नारग (सीईओ जिला पंचायत बालाघाट) को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल पदस्थ किया गया।
  • श्री विवेक के.बी. (सीईओ जिला पंचायत सागर) को सीईओ, जवाहरलाल नेहरू कृषि विकास प्राधिकरण, जबलपुर बनाया गया।
  • सुश्री सौम्या आनंद (सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्योपुर) को सीईओ जिला पंचायत सीधी नियुक्त किया गया।
  • श्री ऐश्वर्य वर्मा (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिण्डौरी) को सीईओ जिला पंचायत खण्डवा बनाया गया।
  • श्री अरशद (एसडीएम सेंधवा, बड़वानी) को अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर पदस्थ किया गया।
  • श्री कार्तिकेय जायसवाल (एसडीएम वारासिवनी, बालाघाट) को सीईओ जिला पंचायत श्योपुर नियुक्त किया गया।
  • श्री विशाल धाकड़ (एसडीएम कुक्षी, धार) को सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़ बनाया गया।
  • सुश्री सोनाली देव (एसडीएम बिछिया, मंडला) को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया।
  • श्री अर्पित गुप्ता (एसडीएम बैहर, बालाघाट) को सीईओ जिला पंचायत बड़वानी बनाया गया।
  • श्रीमती वीणा (एसडीएम पटेलन, जिला डिंडोरी) को सीईओ जिला पंचायत बालाघाट नियुक्त किया गया।
  • सुश्री श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर, जिला खण्डवा पदस्थ किया गया।

2024 बैच के सहायक कलेक्टरों को मिली एसडीएम की जिम्मेदारी

  • आरसी कुमार – एसडीएम बीना (सागर)
  • अनेकेत शांडिल्य – एसडीएम बैहर (बालाघाट)
  • अजकारा अयंगराव – एसडीएम मझौली (सीधी)
  • प्रणीत आयुषी अशोक – एसडीएम कुक्षी (धार)
  • शौर्य श्रीकृष्ण श्रीराम – एसडीएम देवसर (सिंगरौली)
  • कुलदीप पटेल – एसडीएम बिछिया (मंडला)
  • जाबर फरहान इरफान – एसडीएम शहपुरा (डिंडोरी)
  • ठाकुर ऋतिक विजय – एसडीएम बिजावर (छतरपुर)
  • नवकिरण कौर – एसडीएम डबरा (ग्वालियर)

खंडवा जिले पर विशेष प्रभाव

इस तबादला सूची में खंडवा जिला भी प्रमुख रूप से प्रभावित हुआ है। अपर कलेक्टर श्रीमती देशमुख गौड़ा को जिला पंचायत रीवा का सीईओ बनाया गया है, जबकि जिला पंचायत खण्डवा के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सतना नगर निगम आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वहीं डिंडोरी में पदस्थ एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा को नया सीईओ जिला पंचायत खण्डवा नियुक्त किया गया है तथा सुश्री सृष्टि शुक्ला को अपर कलेक्टर खण्डवा पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन का यह प्रशासनिक फेरबदल आगामी विकास कार्यों, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *