लीनेस क्लब ऑफ खंडवा ग्रेटर ने किया नगर के अनेक चिकित्सकों का सम्मान

खंडवा- 1 जुलाई विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया लीनेस क्लब, लीनेस डिस्ट्रिक्ट 2 एमपी-1 कृष्णिका के अंतर्गत लीनेस क्लब ऑफ खंडवा ग्रेटर द्वारा विश्व चिकित्सक दिवस मनाया गया।

क्लब अध्यक्ष अंजली रेवतानी सहित सभी सदस्यों ने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिलीप जैन (जैन नर्सिंग होम), ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनीष पाटीदार तथा डॉ. संजय श्रीवास्तव (एम.डी. मेडिसिन) के क्लीनिक पहुँचकर उन्हें शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

क्लब अध्यक्ष अंजली रेवतानी ने बताया कि यह दिवस देश के महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है। उनका जन्म और निधन, दोनों ही 1 जुलाई को हुआ था। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ने सभी चिकित्सकों से कहा, “आप सभी ने अपनी चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से असंख्य लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, सेवा, सुख और नई उम्मीद का संचार किया है। आपके निस्वार्थ सेवा भाव एवं समर्पण के लिए हम आपका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं तथा ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नेहा, उपाध्यक्ष शुभा शर्मा, विधि तोलानी, वरिष्ठ सदस्य वीणा अठोत्रा, सीमा जैन, मंजू नामदेव, रूपाली सोलंकी एवं पूजा अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *