रोशनी- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 33 केवी उपकेंद्र रोशनी में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वितरण केंद्र प्रभारी एई श्री कमलेश युवने ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा लहराते ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का गौरवपूर्ण उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एई विवेक कुमार, टीए विजन कालजे, जगदीश यादव, झनक मेटकर, शिव जैतवार, धीरज कनारे, गेंदा लाल, अजय चौहान, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिसोदिया, अनार कासडे, अक्षय, राहुल, भीम, दिनेश, नारायण, डोमा, सुधीर, सदानंद प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।
33 केवी उपकेंद्र रोशनी में राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 🇮🇳
