खंडवा- जिले के खालवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनी चौकी पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम झिरपा में एक आरोपी के कब्जे से 41 क्वार्टर बॉम्बे व्हिस्की जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 325/26 में रोशनी चौकी पुलिस ने 30 अगस्त 2026 की रात ग्राम झिरपा में श्यामलाल की दुकान के सामने दबिश देकर कंसाराम पिता सखाराम बारेला (25 वर्ष), निवासी ग्राम झिरपा को अवैध रूप से शराब रखते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 41 क्वार्टर बॉम्बे व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,100 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में चौकी रोशनी के सहायक उपनिरीक्षक सुरेश मीणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की विवेचना जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
