Connect with us
Girl in a jacket

BIG BREKING NEWS

खंडवा शहर में नशे का व्यावसाय करने वाले को पकडने मे मोघट रोड पुलिस को मिली सफलता, दस लाख की अफीम बरामद

Published

on

खंडवा- खण्डवा शहर मे वर्तमान समय मे अत्याधिक मात्रा मे नशे मे वारदात करने की घटना को दृष्टिगत रखते हुर से पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज राय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में निरीक्षर धीरेश धारवाल थाना प्रभारी मोघट को निर्देशित किया गया। वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशो का पालन करते हुए निरीक्षक धीरेश धारवाल थाना प्रभारी मोघट एवं चौकी रामेश्वर प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष नावडे, उप निरीक्षक रुपसिंह सोलंकी को विश्वनीय सुत्रो से सूचना मिली की थाना मोघट रोड क्षेत्र बड़गांवभीला रोड पर पंडित दीनदयालपुरम के पास 02 व्यक्ति (मादक पदार्थ अफीम) नशे को लेकर आने वाले है। सूचना/ जानकारी पुख्ता होने से उक्त सूचना की तस्दीक हेतु उप निरीक्षक नावडे, उप निरीक्षक रुपसिंह सोलंकी, प्रआर 345 दिनेश रावत, प्रआर 104 शेखर गुप्ता, आरक्षक 758 पंकज, आरक्षक 799 हमराह पंचान अमीर एवं अहमद के मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचा जहा पर 02 व्यक्ति मोटर सायकल से सदिग्ध अवस्था मे निले जिन्हे पकडा उनके पास से (01. किलो 24 ग्राम अफीम) अनुमानित कीमती 10,0000/- (दस लाख रुपये) की मादक पदार्थ आरोपियान ललित सिंह तोमर पिता शिवकुमार सिंह तोमर निवासी नर्मदापूरम कालोनी, फिरोज मंसुरी पिता शौकत नंसुरी निवासी टेमीकला से जप्त किया गया। थाना मोघट रोड खण्डवा पर अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट, का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपियान ललित सिंह तोमर पिता शिवकुमार सिंहः तोमर निवासी नर्मदापूरम कालोनी, फिरोज मंसुरी पिता शौकत मंसुरी निवासी टेमीकला को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खण्डवा में पेश किया गया है। आरोपियान से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीः- आरोपियान – 1. ललित सिंह तोमर पिता शिवकुमार सिंह तोमर निवासी नर्मदापुरम कालोनी, 2. फिरोज मंसुरी पिता शौकत मंसुरी निवासी टेमीकला छैगांव माखन।
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक धीरेश धारवाल, उप निरीक्षक सुभाष नावडे, उप निरीक्षक रुपसिंह सोलंकी, प्रआर 385 दिनेश रावत, प्रआर 104 शेखर गुप्ता, आरक्षक 758 पंकज साहु, आरक्षक 799 संतोष, आरक्षक 341 सिकन्दर सायबर प्रआर 480 जितेन्द्र, प्रआर विक्रम की सराहनीय भूमिका रही है।

Continue Reading