GRAMTAK

स्थानीय दुकानदारों से खरीदी करने की सद्भावना मंच ने की अपील

खंडवा- ऑनलाइन खरीददारी से दूरी बनाते हुए स्थानीय व्यापारियों एवं दुकानदारों से खरीदी करने की सद्भावना मंच ने अपील की है ।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मंच की बैठक में निर्णय लिया गया।मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि छोटे-छोटे व्यापारी दीपावली एवं अन्य बड़े त्योहारों पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए रहते हैं।इन्हीं त्योहारों की कमाई से उनका और उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है।उन्होंने कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक खरीदारी स्थानीय दुकानदारों से ही करें, ताकि वे भी त्योहारों की खुशियों का आनंद ले सकें। हमारी छोटी-सी पहल स्थानीय व्यापारियों के परिवारों में खुशियां ला सकती है।बैठक में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,डॉक्टर जगदीशचंद्र चौरे,देवेंद्र जैन,सुरेंद्र गीते,पंडित के.के.व्यास,गणेश भावसार,कमल नागपाल,अनूप शर्मा,सुभाष मीणा,प्रकाश कनाड़े,अर्जुन बुंदेला,त्रिलोक चौधरी राधेश्याम शाक्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *